Connect with us

Bhandup West

२१ जून योग दिवस सर्विस समाचार -भांडुप वेस्ट मुंबई

Published

on

२१ जून तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 
“राजयोग से सम्पूर्ण स्वास्थ व सुखमय जीवन कार्यक्रम” सम्पन्न 

मुंबई भांडुप, वेस्ट २१ : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के  भांडुप वेस्ट (मुंबई) सेवाकेंद्र की ओर से २१ जून अंतररास्ट्रीय योग दिवस पर राजयोग से सम्पूर्ण स्वास्थ एवं सुखमय जीवन इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद डॉ किरीट सोमैया ,विश्व विजेता वेट लिफ्टर संजय दाभोलकर ,ड्रीम्स  रेसिडेन्सी असोशिएशन के नंदू सुर्वे ,राष्ट्रवादी कांग्रेस के भांडुप अध्यक्ष राजेंद्र मोकल,भांडुप वेस्ट सेवाकेंद्र संचालिका बी.के. लाजवंती बहन ,माउंट आबू से पधारे प्रमुख वक्ता माइंड व मेमोरी ट्रेनर बी.के. शक्तिराज सहित भांडुप शहर के कई गणमान्य व्यक्तियोंने कार्क्रम का उदघाटन दीप जलाकर किया।

​​

मुख्य अथिति डॉ किरीट सोमैया (सांसद ) जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, प्राचीन काल से ही वेदों एवं शास्त्रों में योग का महत्त्व लिखा गया है। मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के माध्यम से इसको ऊँचा स्थान दिया तब से लोगो में इसके प्रति रूचि बढ़ गई है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करके भारतीय संस्कृति को फिर से विश्व भर उजागर कर रही है। उन्हीने आहे कहा की,मैं इसको कार्यक्रम नहीं मानता हूँ लेकिन यहाँ आने से शान्ति की अनुभूति अपने आप होती है।हम सभी एक से एक दिप जलाते जाएंगे तो निश्चित ही विश्व से अंधकार दूर हो जाएगा।

संजय दाभोलकर (विश्व विजेता ,वेट लिफ्टर ): ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की और शारीरिक शक्ति के साथ राजयोग से अपने मन में भी  शक्ति भरने पर भी जोर दिया।

मुख्य वक्ता: बी.के शक्तिराज : जी ने राजयोग द्वारा सम्पूर्ण स्वास्थ व् सुखमय जीवन पर अपने व्याख्यान में कहा की अगर जीवन में सच्चा सुख और शांति चाहिए तो सबसे पहले  नकारात्मक विचारोंको दूर करना होगा।मन में अगर किसी के प्रति इर्षा ,घृणा भाव है तो वो जैसे की किचड़े का डिब्बा है।इसे हम अपनी सकारात्मक शक्तियों को खो देते है। हम सारे दिन में अपने अंदर निगेटिव इन्फॉर्मेशन डालते है, व्यर्थ को मन में स्थान देते है.इस व्यर्थ की लीकेज के कारण हमारी सारी सकरात्मक शक्तियाँ ख़त्म हो जाती है। हमारे सबकॉन्सेस मन में जो इन्फॉर्मेशन जाती है वैसा ही मन काम करने लगता है इसलिए हमें हमेशा सकारात्मक चिंतन करना है।

   गीतों के आधार से उन्होने सभी से एक्सरसाइज करवाई साथ ही मन के अंदर का व्यर्थ रूपी कचरा भी बाहर निकालने की प्रैक्टिकल युक्तियाँ भी बताई।

बी. के. लाजवती बहन (भांडुप वेस्ट सेवाकेंद्र संचालिका): जी ने कार्यक्रम के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया और उपस्थित सभी मेहमानों  स्वागत किया।

बी.के. बिंदिया बहन ने कार्यक्रम का सुन्दर सूत्रसंचालन किया।

Bhandup East

“सत्यमेव जयते से फैला सत्य का प्रकाश”

Published

on

By

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के भांडुप वेस्ट सेवाकेंद्र की ओर से १ अक्तूबर २०१७ को जैनम हॉल में  ‘सत्यमेव जयते’ इस विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बी. के. ब्रिजमोहन भाई , प्रमुख अतिथि के रूप में विश्वविख्यात शास्त्रीय गायक डॉ पंडित अजय पोहनकर, सन्माननीय अतिथि के रूप में नवशक्ती के संपादक मा. सुकृत खांडेकर, फिल्म निदेशक मा. नरेंद्र मुधोलकर, फिल्म निर्माता संदीप राक्षे सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।आदरणीय भ्राता बी.के. ब्रिजमोहन भाईजी ने (अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज) अ​​पने उद्बोधन में कहा कि, एक समय हम सभी सत्य की दुनिया सतयुग के वासी थे।हर मानव के अंदर सदाचार और सत्यता थी। अब कलियुग में सब जगह झूठ का ही बोलबाला है। कोर्ट में गीता के ऊपर हाथ रखकर भी झूठी कसम उठाते है।इस दुनिया की सत्यता की गहराई गायब नहीं होती,तो इसको मृत्यु लोक नहीं कहा जाता। हम सभी जानते है की, इस समय की दुनिया को मृत्यु लोक कहते है इसका मतलब है कि, कभी यह दुनिया अमरलोक थी जिसको सतयुग के नाम से जाना जाता है।
सत्य की परिभाषा स्पष्ट करते हुये उन्होने कहा कि,सत्य उसे कहा जाता है जो पहले था,आज है और कल भी रहेगा।भगवतगीता में आत्मा के बारे में लिखा है कि, आत्मा अजर-अमर, अविनाशी है जिसे तलवार से काटा नही जा सकता,पानी से भीगोया नही जा सकता,आग से जला नही सकते। लेकीन विडंबना तो यह है कि,शरीर जो विनाशी है उसे खुद समज बैठे हैऔर आत्मा जो इस शरीर को चलानेवाली चेतन शक्ति है उसे भूल गये है।हम शरीर के लिये सारी जिंदगी भर मेहनत करते है लेकिन आत्मा की उन्नती के लिये कुछ भी नही करते।जीवन की सभी समस्याओ से मुक्त होने के लिये उन्होने अनुरोध किया कि, हम आत्मा के प्रेम .सुख ,शांति,आनंद इन वास्तविक स्वरुपो में स्थित हो सर्वशक्तिवान परमात्मा को याद करे।
डॉ पंडित अजय पोहनकर (विश्वविख्यात शास्त्रीय गायक): उन्होने अपने विचार वक्त करते हुये कहा कि, मै इस कार्यक्रम में आकर अपने आप को भाग्यवान महसूस कर रहा हू। प्रमुख वक्ता बी.के.ब्रिजमोहन भाईजी ने सत्यमेव जयते विषय पर किया हुआ व्याख्यान सिर्फ तालीयों के लिये नही बल्की सत्य की राह पर चलने के लिये पथप्रदर्शक है।सत्य के साथ क्षमा भाव भी बहुत बडा गुण है।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विदयालय में भी सभी को क्षमा करने की शिक्षा दी जाती है।कार्क्रम में उन्होंने एक गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
१. मा.सुकृत खांडेकर (संपादक, नवशक्ती ): जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि,आज संसार में झुठ ही झुठ है। ऐसे में ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा इस तरह का कार्यक्रम करना प्रशंसनीय है। ये लोग बिना किसी अपेक्षा के समाज परिवर्तन के निरंतर कार्यरत है।उन्होने आगे कहा कि, इनके कार्य को देखते हुये मैने अपने नवशक्ती समाचार पत्र में ‘चैतन्य साधना’ नाम से लेख प्रकाशित करने शुरू किये है।
2.मा.नरेन्द्र मुधोलकरजी ने (क्रिएटिव हेड,फिल्म एव टेलीविजन सीरियल): अपने जीवन के अनुभव बताते हुये कहा कि,मै बचपन में बहुत ही झुठ बोलता था,जिसके कारण झुठ को साबित करने फिर झुठ बोलना पडता था.लेकीन एक बार मैने मुलाकात में सच बताया तो मुझे सहाय्यक निदेशक के लिये चुना गया।
३. मा.संदीप राक्षेजी ने (फिल्म निर्माता ): अपनी ब्राह्मकुमारीज मुख्यालय माउंट आबू की यात्रा का अनुभव सुनाया और सभी को एक बार माउंट आबू का दर्शन करने के लिये कहा।
मुलुंड सबझोन संचालिका बी के गोदावरी दीदी ने अपने आशीर्वचन से सभी को लाभान्वित किया।
भांडुप वेस्ट सेंटर संचालिका बी.के. लाजवंती बहनजी ने कार्यक्रम का उद्देश्य एवं सभी मेह्मानों का शब्दों से स्वागत किया।
बी.के.बिंदिया ने (राजयोग शिक्षिका, ठाणे सेवाकेंद्र ) सभी को राजयोग की गहन अनुभूति करायी।

Continue Reading

Brahma Kumaris Mulund